Wednesday, May 6, 2026
35.1 C
Raipur

तेज होगी सेना की धार! देश के जवानों के लिए Mahindra ला रहा नई दमदार Thar Roxx, पहाड़, जंगल और रेगिस्तान…हर रास्ते पर दौड़ेगा

नई दिल्ली : देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra Group ने भारतीय सुरक्षा बलों के लिए एक नया और बेहद दमदार ATV (ऑल-टेरेन व्हीकल) पेश किया है। यह वाहन लोकप्रिय SUV Mahindra Thar Roxx पर आधारित है और खासतौर पर कठिन इलाकों में ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वाहन फिलहाल भारतीय सेना को ट्रायल के लिए दिया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर सेना भविष्य में इसके बड़े ऑर्डर दे सकती है।

कठिन रास्तों के लिए तैयार किया गया खास डिजाइन

महिंद्रा के इस नए ATV को बेहद मजबूत और एडवांस ऑफ-रोड क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें ऑल-टेरेन टायर, मजबूत रोल केज और मेटल रॉक स्लाइडर दिए गए हैं, जिससे यह पथरीले, रेतीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सके। वाहन में अंडरबॉडी प्रोटेक्शन भी दिया गया है, ताकि कठिन इलाकों में इसके मैकेनिकल पार्ट्स सुरक्षित रहें।

हालांकि ये एटीवी थार रॉक्स पर बेस्ड है, लेकिन महिंद्रा ने रक्षा क्षेत्र में इसके इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें कई बदलाव किए हैं. बाहरी डिज़ाइन की बात करें तो, सामने की तरफ स्टैंडर्ड रॉक्स की तरह ही एलईडी हेडलाइट्स और छह-स्लैटेड ग्रिल मौजूद हैं, लेकिन इसमें एक मजबूत बम्पर दिया गया है जिसमें मुश्किल रास्तों से वाहन को खींचने के लिए विंच भी लगा है. विंडशील्ड को मजबूती देने के लिए इसमें मेटल ट्यूब लगाई गई है और इसमें लाइटिंग माउंट्स भी शामिल हैं. बोनट पर एक फार्म जैक दिया गया है जो दूरदराज के इलाकों में मरम्मत में मदद करता है.

दमदार इंजन और 4×4 तकनीक

इस मिलिट्री ATV में Thar Roxx का 2.2 लीटर डीजल इंजन लगाया गया है, जो 172 हॉर्सपावर की ताकत और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वाहन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4×4 ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे यह हर तरह के इलाकों में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

सस्पेंशन सिस्टम को भी खासतौर पर मजबूत बनाया गया है। आगे डबल-विशबोन सस्पेंशन और पीछे मल्टी-लिंक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी वाहन संतुलित बना रहता है।

वाहन के किनारों पर लगे मेटल रॉक स्लाइडर्स की मदद से ये पथरीले इलाकों में आसानी से चल सकता है. इसके अलावा, एटीवी के मैकेनिकल कंपोनेंट्स को सुरक्षित रखने के लिए अंडरबॉडी प्रोटेक्शन भी दिया गया है. टेलगेट पर लंबी दूरी के लिए जेरीकैन होल्डर और डबल स्पेयर व्हील कैरियर लगा है. पिछले फेंडर पर मिलिट्री गियर को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए MOLLE (मॉड्यूलर लाइटवेट लोड-कैरीइंग इक्विपमेंट) स्टोरेज दिया गया है, जबकि मजबूत होइस्ट ब्रैकेट एयरड्रॉप के लिए तैयार रहने में मदद करते हैं.

सेना की जरूरतों के हिसाब से किए गए बदलाव

हालांकि यह ATV Thar Roxx पर आधारित है, लेकिन डिफेंस उपयोग के लिए इसमें कई खास बदलाव किए गए हैं। वाहन में मजबूत फ्रंट बंपर के साथ विंच लगाया गया है, जो मुश्किल परिस्थितियों में वाहन को बाहर निकालने में मदद करेगा।

इसके अलावा बोनट पर फार्म जैक, विंडशील्ड सुरक्षा के लिए मेटल ट्यूब और अतिरिक्त लाइटिंग माउंट्स दिए गए हैं। लंबी दूरी के मिशन को ध्यान में रखते हुए टेलगेट पर जेरीकैन होल्डर और डबल स्पेयर व्हील कैरियर भी लगाया गया है।

इस गाड़ी में ऑल-टेरेन टायर, मजबूत रोल केज और रॉक स्लाइडर जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे ये मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है. इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 172hp पावर और 400Nm टॉर्क देता है, साथ ही इसमें 4x4 ड्राइव सिस्टम भी मिलता है.महिंद्रा पहले भी सेना के लिए Armado, Marksman और Scorpio Classic जैसे वाहन बना चुकी है.

पहले भी सेना के लिए वाहन बना चुकी है महिंद्रा

महिंद्रा इससे पहले भी भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के लिए कई विशेष वाहन तैयार कर चुकी है। कंपनी Armado, Marksman और Scorpio Classic जैसे डिफेंस व्हीकल्स उपलब्ध करा चुकी है। नया ATV भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, जो भारतीय सेना की ऑफ-रोड क्षमता को और मजबूत कर सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-income-tax-chief-sanjeev: रायपुर आयकर विभाग को मिला नया चीफ! संजीव बने चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

raipur-income-tax-chief-sanjeev: नई दिल्ली/रायपुर। वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग में...

Related Articles

Popular Categories