Shaktimaan Controversy : जब रणवीर सिंह के लिए भीड़ गए ‘शक्तिमान’ और ‘किलविश’! मुकेश खन्ना के दोस्त ने खोली पोल

0
78

Ranveer Singh Shaktimaan controversy : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज के बाद उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर ‘धुरंधर पार्ट-2’ में हमजा और जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इसी बीच ‘शक्तिमान’ को लेकर चल रही बहस में नया मोड़ आ गया है।

टीवी के चर्चित किरदार ‘किलविश’ निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता सुरेंद्र पाल ने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया है। यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि सुरेंद्र पाल, शक्तिमान फेम अभिनेता मुकेश खन्ना के बेहद करीबी दोस्त माने जाते हैं।

मुकेश खन्ना ने जताई थी आपत्ति

हाल ही में मुकेश खन्ना ने कहा था कि वे रणवीर सिंह की एक्टिंग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें शक्तिमान के किरदार के लिए सही नहीं मानते। उनका कहना था कि रणवीर के चेहरे पर उन्हें “नेगेटिविटी” ज्यादा नजर आती है और वे किसी बड़े स्टार को शक्तिमान नहीं बनाना चाहते।

हालांकि, जब उनसे विलेन ‘किलविश’ के रोल की बात पूछी गई थी, तब उन्होंने माना था कि रणवीर उस किरदार में फिट बैठ सकते हैं।

‘रणवीर आइडियल चॉइस हो सकते हैं’

एक यूट्यूब इंटरव्यू में सुरेंद्र पाल ने कहा कि रणवीर सिंह कोई खराब विकल्प नहीं हैं। उन्होंने कहा,
“धुरंधर देखने के बाद मैं रणवीर का और बड़ा फैन बन गया हूं। मुझे लगता है कि वो शक्तिमान के रोल के लिए आइडियल हो सकते हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि मुकेश खन्ना को इस विषय पर दोबारा सोचने की जरूरत है।

मुकेश खन्ना की तारीफ भी की

सुरेंद्र पाल ने अपने दोस्त मुकेश खन्ना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भीष्म पितामह और शक्तिमान जैसे किरदारों को बेहद शानदार तरीके से निभाया है। उन्होंने कहा कि मुकेश खन्ना एक पैशनेट और नैचुरल अभिनेता हैं।

फैंस के बीच तेज हुई बहस

सुरेंद्र पाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग रणवीर सिंह को आधुनिक दौर का शक्तिमान मान रहे हैं, जबकि कुछ अब भी नए चेहरे की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here