INDORE-WATER-CRISIS: इंदौर में पानी पर ‘पॉलिटिक्स’ तेज! कांग्रेस ने नगर निगम का किया घेराव, टैंकर माफिया पर लगाए गंभीर आरोप

0
81

INDORE-WATER-CRISIS: शहर में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को ज्ञापन सौंपकर पानी की समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

INDORE-WATER-CRISIS: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जबकि बड़ी संख्या में बोरिंग सूख चुके हैं या खराब पड़े हैं। सुदामा नगर, द्वारकापुरी, चंदन नगर, खजराना, निपानिया और पालदा सहित कई क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां लोग पूरी तरह टैंकरों के भरोसे हैं। कई जगहों पर चार से पांच दिन में एक बार पानी सप्लाई हो रही है।

INDORE-WATER-CRISIS: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम के हाइड्रेंट से पानी भरकर निजी टैंकर संचालक ऊंचे दामों पर पानी बेच रहे हैं। जिन लोगों को पहले 400 से 500 रुपये में टैंकर मिल जाता था, उनसे अब 1000 से 1500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

INDORE-WATER-CRISIS: कांग्रेस ने इसे सिस्टम की नाकामी और मुनाफाखोरी का परिणाम बताते हुए दूषित पानी की समस्या दूर करने, हर वार्ड में टैंकरों की संख्या बढ़ाने और टैंकर माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here