Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में एक नवविवाहिता ने फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए अश्लील उत्पीड़न की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई है। महिला, जो छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत है, ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे लगातार फोन कर अशोभनीय बातें कर रहा है।
Raipur Crime : शिकायत के मुताबिक, 30 अप्रैल से यह सिलसिला शुरू हुआ, जब आरोपी ने कॉल कर उससे यौन संबंधों से जुड़ी बातें पूछीं और उसके वैवाहिक जीवन के बारे में अनुचित सवाल किए। विरोध करने पर वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा।
Raipur Crime : महिला ने बताया कि 4 मई को आरोपी ने फिर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज भेजना शुरू किया। इस दौरान उसने अपनी नग्न तस्वीरें भी भेजीं, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई।
Raipur Crime : लगातार हो रही इस हरकत से परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।









