Monday, September 21, 2026
Home National Jalaun Police Accident : खाकी पर भारी पड़ा सड़क हादसा: दबिश देकर...

Jalaun Police Accident : खाकी पर भारी पड़ा सड़क हादसा: दबिश देकर लौट रहे 2 दरोगा और 2 सिपाहियों की दर्दनाक मौत

Mumbai Accident

Jalaun Police Accident : जालौन/नूंह: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की पुलिस टीम के साथ हरियाणा के नूंह में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक अपहरण के मामले में दबिश देने गई पुलिस टीम की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में यूपी पुलिस के दो उपनिरीक्षक (दरोगा), दो सिपाही और मुकदमे का वादी शामिल है।

ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान जानकारी के अनुसार, जालौन पुलिस की यह टीम एक अपहरण केस के सिलसिले में सुराग जुटाने नूंह पहुंची थी। टीम में दरोगा मोहित यादव, सब इंस्पेक्टर सत्यभान, सर्विलांस सेल के दो सिपाही और मामले का वादी सवार थे। बताया जा रहा है कि अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी उनका वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया और भीषण हादसे का शिकार हो गया।

परिजनों और महकमे में शोक की लहर टक्कर इतनी भयानक थी कि पुलिस का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक गाड़ी में सवार सभी पांचों लोग दम तोड़ चुके थे। इस खबर के मिलते ही जालौन से लेकर लखनऊ तक पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here