CG NEWS: सुकमा, जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सुकमा पुलिस ने एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 52 मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।
CG NEWS: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये मोबाइल केवल जिले या राज्य के भीतर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों—ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना—से भी ट्रेस कर बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में आधुनिक तकनीक और साइबर ट्रैकिंग की अहम भूमिका रही। मोबाइल वापस मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने सुकमा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
CG NEWS: पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Kiran Chavan के मार्गदर्शन में संचालित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के निर्देशन और पर्यवेक्षण में एक विशेष साइबर टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप ने किया।
CG NEWS: साइबर सेल की टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग करते हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबर और संबंधित डेटा को ट्रैक किया। इसके माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइलों की पहचान कर उन्हें बरामद किया गया। इसके बाद 5 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके मालिकों को विधिवत सौंपे गए।
CG NEWS: गौरतलब है कि सुकमा पुलिस इससे पहले भी इस तरह की कार्रवाइयों में सफलता हासिल कर चुकी है। 6 जनवरी 2026 को पुलिस ने 112 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये थी, बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। लगातार मिल रही इन सफलताओं से पुलिस की कार्यप्रणाली और साइबर क्षमता पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।
READ MORE: CG NEWS: तमनार में 19 मई को ‘महा जनसुनवाई’: पेलमा कोल माइन को लेकर बढ़ा तनाव, ग्रामीणों का विरोध तेज
CG NEWS: इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई।









