मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले! इंदौर में होगा BRICS सम्मेलन, गेहूं खरीदी पर बड़ा अपडेट

0
81
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

भोपाल : भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद MSME मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने फैसलों की जानकारी साझा की।

गेहूं उपार्जन पर सरकार का अपडेट

मंत्री काश्यप ने बताया कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। अब तक लगभग 40 प्रतिशत किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। सरकार मध्यम और बड़े किसानों से भी लगातार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद रही है।

इंदौर में होगा BRICS सम्मेलन

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 9 जून से 13 जून तक इंदौर में BRICS सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
Read more : Indore Kidnapping News : सरवटे बस स्टैंड पर ‘गैंगवार’ जैसी वारदात: युवक को कार में डालकर ले गए बदमाश, जमकर की धुनाई

कृषि कल्याण वर्ष पर रहेगा फोकस

यह सम्मेलन कृषि कल्याण वर्ष की थीम पर आधारित होगा, जिसमें कृषि विकास, नवाचार और सहयोग को लेकर चर्चा की जाएगी।

वैदिक गणना वाली घड़ी का जिक्र

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में वैदिक काल की गणना करने वाली विशेष घड़ी भेंट की है, जो भारतीय परंपरा और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। इंदौर में BRICS सम्मेलन के आयोजन से मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here