भोपाल : भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद यहां चोर ने दान पेटी को निशाना बनाया।
CCTV में कैद हुई वारदात
घटना के दौरान चोर पत्थर से दान पेटी तोड़ने की कोशिश करता हुआ CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय रहवासियों ने इस घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि थाने के पास ही ऐसी वारदात होना चिंता का विषय है।
मिसरोद थाना क्षेत्र का मामला
यह पूरी घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की है, जहां लगातार मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।









