CHHATTISGARH-TRANSFER-LIST: 10 दिन तक क्यों रुकी रही ट्रांसफर लिस्ट? शिक्षा विभाग के आदेशों पर उठे सवाल

Rahul Goshwami

CHHATTISGARH-TRANSFER-LIST: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 350 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को बड़े स्तर का फेरबदल माना जा रहा है।

इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। आमतौर पर इतने बड़े पैमाने पर तबादलों की सूची एक साथ जारी की जाती है, लेकिन इस बार सभी आदेश अलग-अलग जारी किए गए। खास बात यह भी है कि आदेशों में डिजिटल या ई-साइन की जगह मैनुअल हस्ताक्षर किए गए हैं।

CHHATTISGARH-TRANSFER-LIST: जानकारी के अनुसार तबादला आदेशों पर 24 अप्रैल की तारीख दर्ज है, लेकिन इन्हें करीब 10 दिन बाद सार्वजनिक किया गया। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर आदेश इतने दिनों तक होल्ड पर क्यों रखे गए।

रविवार जैसे अवकाश के दिन इन आदेशों को अचानक जारी किए जाने से भी विभागीय हलकों में चर्चाएं तेज हैं। आमतौर पर ऐसे बड़े प्रशासनिक आदेश कार्यदिवसों में जारी किए जाते हैं।

CHHATTISGARH-TRANSFER-LIST: शिक्षा विभाग के इस फैसले का असर प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों पर पड़ेगा। वहीं तबादला प्रक्रिया और आदेश जारी करने के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *