NH-30 Accident : रीवा: NH-30 पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से घायल

VIKASH KHALKHO

NH-30 Accident : रीवा (गढ़): राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर गढ़ थाना क्षेत्र के घूमा ब्रिज के पास की है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि उस पर सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।

प्रयागराज जा रहा था परिवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लोरी नंबर-01 निवासी श्रीमती शीला साकेत (32 वर्ष) अपने पति सुनील साकेत के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर प्रयागराज की ओर जा रही थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे जैसे ही वे घूमा ब्रिज के पास पहुँचे, पीछे से आ रही एक XL6 कार (क्रमांक MH04 MA 0850) ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में शीला साकेत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सुनील साकेत के सिर, हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल पति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद हाईवे पर मचा बवाल घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही गढ़ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फरार कार चालक की तलाश के साथ ही पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *