CG NEWS: महालोई में पुलिस जनचौपाल: महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता का बड़ा अभियान

0
72

गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़: जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के तहत तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई में पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

CG NEWS:जनचौपाल में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सरल भाषा में अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
CG NEWS: कार्यक्रम में महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों जैसे छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और अपहरण के मामलों में सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी गई। साथ ही “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 9429270533, डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम सहित अन्य जरूरी संपर्क नंबर साझा किए गए।

READ MORE: Raipur Crime : रायपुर में नशे पर बड़ी कार्रवाई: दुर्ग के तस्कर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील
CG NEWS: ग्रामीणों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सावधान करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें। संदिग्ध लिंक और लालच भरे ऑफर्स से दूर रहने की सलाह दी गई।

सड़क सुरक्षा के नियम समझाए
CG NEWS: पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया। तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाना और शराब पीकर ड्राइविंग को खतरनाक बताते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई।

नशे के खिलाफ अभियान
CG NEWS:थाना प्रभारी ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सहयोग मांगा और युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की।

READ MORE: CG NEWS: रायगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा आधुनिक प्रेस क्लब भवन

CG NEWS:कार्यक्रम में थाना तमनार का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

एसएसपी का संदेश:
CG NEWS:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here