Raipur Crime : रायपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक: तीन झपटमारी वारदातें, महिला समेत कई लोग निशाना, 3 संदेही हिरासत में

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में बाइक सवार लुटेरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। टिकरापारा और पुरानी बस्ती इलाके में झपटमारी की तीन घटनाओं ने लोगों में दहशत बढ़ा दी है। बदमाश चलते वाहनों से मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो रहे हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Raipur Crime : पहली घटना में दतरेंगा निवासी प्रेम सिंह 30 अप्रैल की सुबह गोकुल नगर गौठान जा रहे थे। मुक्तिधाम के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी जेब से मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। जांच में एक आरोपी का नाम शेख राजिक सामने आया है।

Raipur Crime : दूसरी वारदात भी इसी इलाके में हुई, जहां बोरियाखुर्द निवासी पोषण नागरची से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने शेख राजिक, अलताफ खान और मुस्तकीम खान की पहचान की है।

Raipur Crime : तीसरी घटना पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुई, जहां कमला उपाध्याय एक्टिवा से दतरेंगा जा रही थीं। शीतला चौक भाठागांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। झपटमारी के दौरान संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पर्स में मोबाइल, नकदी और दवाइयां थीं।

Raipur Crime : सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने जांच तेज कर दी है। टिकरापारा पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *