रायपुर में IPL का रोमांच! RCB vs MI और RCB vs KKR मैच के लिए टिकट बुकिंग शुरू

Rahul Goshwami

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL 2026 मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। खासतौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबलों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

दो बड़े मैचों के लिए टिकट बुकिंग शुरू

रायपुर में 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के टिकटों की बिक्री आज से शुरू कर दी गई है।

वहीं 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले के टिकटों की बुकिंग कल से शुरू होगी। दोनों मैचों को लेकर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है और टिकटों की भारी डिमांड देखने को मिल रही है।

कहां से खरीदें टिकट?

आयोजकों ने साफ किया है कि टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। फैंस को सलाह दी गई है कि किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने से बचें।ऑनलाइन ठगी और फर्जी टिकटों को रोकने के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

M-Ticket और QR Code सिस्टम से आसान होगी एंट्री

इस बार स्टेडियम में प्रवेश को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए ‘M-ticket’ और ‘QR Code’ आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया गया है।

इस तकनीक के जरिए दर्शकों को लंबी कतारों में ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। QR कोड स्कैन कर फैंस आसानी से स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क

IPL मैचों के दौरान सुरक्षा को लेकर रायपुर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। टिकटों की कालाबाजारी और साइबर फ्रॉड पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही टिकट बुक करें।

क्रिकेट फैंस में बढ़ा उत्साह

रायपुर में IPL मुकाबलों की वापसी से शहर में क्रिकेट का उत्साह बढ़ गया है। फैंस लाइव मैच देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर विराट कोहली की टीम RCB को देखने के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *