ARMY-JAWAN-WELCOME: 18 साल बाद गांव लौटे फौजी बेटे का ऐसा स्वागत, हर आंख हुई नम

Rahul Goshwami

ARMY-JAWAN-WELCOME: शाजापुर जिले के अकोदिया क्षेत्र में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त हवलदार दीवान सिंह मेवाड़ का भव्य स्वागत किया गया। 18 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद जब वे अपने गृह ग्राम रानी बडौद लौटे, तो पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

शनिवार को अकोदिया रेलवे स्टेशन से उनके सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों युवा और ग्रामीण भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल समारोह में शामिल हुए। यात्रा अकोदिया के प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्राम रानी बडौद पहुंची।

ARMY-JAWAN-WELCOME: पूरे रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों और नगरवासियों ने मंच लगाकर पुष्प वर्षा की और सैनिक का स्वागत किया। ग्राम रानी बडौद में आयोजित मुख्य समारोह में हवलदार दीवान सिंह को साफा बांधकर और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

ARMY-JAWAN-WELCOME: ग्रामीणों ने उनके 18 वर्षों के समर्पण और सेवा को क्षेत्र का गौरव बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, परिवारजन और समाजजन मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दिया।

mp news: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 30 दिन चलेगा घर-घर मकान सूचीकरण अभियान

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *