Friday, May 1, 2026
34.1 C
Raipur

Police Youth Unity Sports Raigarh : पुलिस और युवाओं के बीच भरोसे का नया सेतु: 10 क्लबों के बीच कड़ा मुकाबला, कल होगा फाइनल विनर का फैसला

Police Youth Unity Sports Raigarh : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश करते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” के अंतर्गत दो दिवसीय भव्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज अग्रोहा भवन में किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

दिव्यांग बच्चों के हौसले ने किया प्रेरित: प्रतियोगिता के पहले दिन का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया ताइक्वांडो प्रदर्शन रहा. बच्चों ने अपने अद्भुत आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल से न केवल दर्शकों को भावुक किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती. प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने इन बच्चों के साहस की मुक्त कंठ से सराहना की.

दो वर्गों में हो रही भिड़ंत: इस आयोजन में अंडर-14 और अंडर-17 कैटेगिरी के कुल 170 बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं, जो जिले के 10 अलग-अलग ताइक्वांडो क्लबों से आए हैं. एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” और खेल जीवन में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए 15 ऑफिशियल, 20 कोच और राज्य स्तरीय रेफरी अपना योगदान दे रहे हैं. कल सुबह बॉयज वर्ग के मुकाबले होंगे, जिसके बाद शाम को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ आयोजन का समापन होगा.

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories