labor day: Burhanpur News: 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जहां दुनिया भर में मजदूरों के सम्मान की बातें हो रही हैं, वहीं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई। बहादरपुर सूत मिल के मजदूरों ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए ‘उम्मीदों की अर्थी’ निकाली। मजदूरों का कहना है कि 28 साल बाद भी उन्हें उनका हक नहीं मिला।
labor day: Burhanpur News: बुरहानपुर मजदूर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों मजदूर बहादरपुर सूत मिल के गेट पर जुटे और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष प्रियांक सिंह के नेतृत्व में निकाली गई ‘उम्मीदों की अर्थी’ ने सभी को भावुक कर दिया। मजदूरों ने कहा कि यह अर्थी उनकी टूटी उम्मीदों और अधूरे अधिकारों का प्रतीक है।
labor day: Burhanpur News: – प्रियांक सिंह, यूनियन अध्यक्ष
“यह सिर्फ प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि उन मजदूरों की आवाज है जो अपना हक लिए बिना दुनिया छोड़ गए। 28 साल से हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, अब सरकार को हमारी सुननी होगी।”
labor day: Burhanpur News: दरअसल, बहादरपुर सूत मिल वर्ष 1998-99 में बंद हो गई थी। तब से सैकड़ों मजदूरों को पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य बकाया राशि नहीं मिल सकी है। मजदूरों का कहना है कि उनका पूरा जीवन संघर्ष में बीत गया, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला।
labor day: Burhanpur News: – विनोद लौंढे
“प्रशासन लगातार मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी कर रहा है। यह प्रदर्शन सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता के खिलाफ चेतावनी है।”
labor day: Burhanpur News: मजदूर यूनियन ने सरकार से मांग की है कि इंदौर मॉडल की तर्ज पर बहादरपुर सूत मिल के मजदूरों को भी उनका बकाया भुगतान किया जाए। यूनियन के मुताबिक करीब 56 करोड़ रुपये मजदूरों पर बकाया हैं। प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजदूर भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
mp news: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 30 दिन चलेगा घर-घर मकान सूचीकरण अभियान











