Monday, June 22, 2026
38.8 C
Raipur

CG NEWS : पति ने गला दबाकर मारा, फिर करंट से मौत की उड़ायी अफवाह, अवैध संबंध के चक्कर में पति बना हैवान, नवविवाहिता की हत्या

CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। इस मामले में मृतिका के पति महेंद्र कुमार मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर इसे करंट लगने की दुर्घटना साबित करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश का पर्दाफाश हो गया।

CG NEWS : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महेंद्र मिरी (पिता अनुज प्रसाद मिरी), निवासी वार्ड क्रमांक 09 बलौदा, ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की मौत को करंट लगने की घटना बताकर थाना बलौदा में सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। शुरुआत में मामला हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिस्थितियों और तथ्यों ने पुलिस को संदेह की ओर मोड़ दिया।

CG NEWS : नवविवाहिता की मौत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और आरोपी पति से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

CG NEWS : पूछताछ में पता चला कि आरोपी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का शक मृतिका को था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

CG NEWS : हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने एक सोची-समझी साजिश रची। उसने शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए पानी गर्म किया और मृतिका के सिर व हाथ को पानी में डालकर करंट लगने जैसी स्थिति तैयार कर दी, ताकि मामला दुर्घटना लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके।

CG NEWS : हालांकि, पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच के आगे आरोपी ज्यादा देर तक सच छिपा नहीं सका। हिरासत में लेने के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS : फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और अवैध संबंधों के चलते होने वाली हिंसक घटनाओं की गंभीरता को उजागर किया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories