Rewa Collector Surprise Inspection : रीवा कलेक्टर का ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन: कलेक्ट्रेट गेट पर खड़े होकर लेट आने वाले कर्मचारियों को रोका; जमकर लगाई फटकार

VIKASH KHALKHO

Rewa Collector Surprise Inspection : रीवा: प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए रीवा के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही मोर्चा संभाल लिया। कलेक्टर ने समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने मुख्य गेट पर खड़े होकर विलंब से आने वाले सभी कर्मियों को कतारबद्ध कराया और उनके देरी से आने का कारण पूछा।

कलेक्टर की सख्त हिदायत: कलेक्टर सूर्यवंशी ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में हिदायत दी कि भविष्य में समय की पाबंदी का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नवागत कलेक्टर के इस कड़े तेवर को देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

अनुशासन पर जोर: कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रशासनिक कार्यों की सफलता के लिए समय की पाबंदी और अनुशासन अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि आम जनता के कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो। देर से पहुंचने वाले कर्मियों को यह उनकी पहली और अंतिम चेतावनी दी गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *