Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Riwa News : खुलेआम बिक रही नशीली सिरप, वीडियो वायरल होने पर...

Riwa News : खुलेआम बिक रही नशीली सिरप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस बैकफुट पर

Riwa News :
Riwa News :

Riwa News : रीवा/रीवा जिले में प्रतिबंधित नशीली सिरप कोरेक्स की खुलेआम बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कथित तौर पर जिले के अगड़ाल गांव का है, जिसमें एक किराना दुकान में युवक को नशीली सिरप बेचते हुए साफ देखा जा सकता है।

Riwa News : विडंबना यह है कि एक ओर रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशीली सिरप की तस्करी और बिक्री अब भी बेरोकटोक जारी है।

Riwa News : वीडियो में दावा किया गया है कि सिरप बेचने वाला युवक दिलीप प्रताप मिश्रा, अगड़ाल गांव का ही निवासी है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। हालांकि, एसपी विवेक सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

Riwa News : गौरतलब है कि रीवा में कोरेक्स की अवैध बिक्री लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को कई बार मंच से उठा चुके हैं। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने तो रीवा को “कोरेक्स सिटी” तक कह डाला था। वहीं, सांसद जनार्दन मिश्रा और राज्य के डिप्टी सीएम ने भी कोरेक्स के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए कड़े कदम उठाने की बात कही थी।बावजूद इसके, वायरल होते ऐसे वीडियो यह संकेत देते हैं कि जिले में अब भी मेडिकल नशा माफिया सक्रिय हैं और युवाओं को इसका शिकार बना रहे हैं।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here