Sunday, May 3, 2026
37.1 C
Raipur

IPL 2026: वानखेड़े में मुंबई-हैदराबाद की टक्कर! मुंबई के लिए करो या मरो… रोहित शर्मा की वापसी संभव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, क्योंकि मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

मुंबई के लिए जीत बेहद जरूरी

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में से केवल 2 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

हालांकि इस मुकाबले में रोहित शर्मा की वापसी की संभावना जताई जा रही है, जिससे मुंबई की बल्लेबाजी को मजबूती मिल सकती है।
Read More : IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

शानदार फॉर्म में हैदराबाद

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद शानदार लय में दिखाई दे रही है। टीम लगातार 4 मैच जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। हैदराबाद की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों संतुलित नजर आ रही हैं।

टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 212 से ज्यादा का रहा है।

हेड टू हेड में मुंबई आगे

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 14 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का 9 बार सामना हुआ है, जहां मुंबई ने 7 मैच जीते हैं।

बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस सीजन यहां खेले गए 4 मुकाबलों में से 3 में 200 से ज्यादा रन बने हैं।

मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे पूरे 40 ओवर का खेल बिना रुकावट होने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस:

क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दानिश मलेवर।

सनराइजर्स हैदराबाद:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), अनिकेत वर्मा, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, सलिल अरोरा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS : करनौद में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

CG NEWS : अजय यादव/जांजगीर-चांपा /जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह...

Related Articles

Popular Categories