cg news:raipur: बुद्ध जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Rahul Goshwami

cg news:raipur: रायपुर नगर निगम क्षेत्र में बुद्ध जयंती के अवसर पर 1 मई 2026, शुक्रवार को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम प्रशासन ने शहर के सभी बूचड़खानों और मांस-मटन विक्रय दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

यह निर्णय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के पालन में लिया गया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित दुकानदारों और प्रतिष्ठानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

cg news:raipur: निगम प्रशासन के मुताबिक, शहर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे, ताकि प्रतिबंध का प्रभावी तरीके से पालन कराया जा सके।

cg news:raipur: महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया है कि बुद्ध जयंती के दिन यदि किसी होटल, दुकान या अन्य प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया गया, तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

CG News: रायपुर में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार हाईवा ने ससुर-दामाद को कुचला, ड्राइवर फरार

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *