Friday, May 22, 2026
32.1 C
Raipur

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के विरोध में उबाल, केंडल मार्च निकाल कर फांसी की मांग

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case : शहर में राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम बड़ी संख्या में शहरवासियों ने रीगल चौराहे पर एकत्र होकर केंडल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की।

Raja Raghuvanshi Murder Case : कैंडल मार्च के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। प्रदर्शनकारी ‘राजा को न्याय दो’, ‘हत्यारों को फांसी दो’ जैसे नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर उतरे।

Raja Raghuvanshi Murder Case

इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मार्च शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज के भरोसे पर हमला है और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। बता दें कि राजा रघुवंशी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी, जिसकी गूंज अब जन आंदोलन का रूप लेती जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories