mp news: रीवा में हैरान करने वाली चोरी अंडरवियर में छिपाकर ब्रांडेड कपड़े उड़ाता था कर्मचारी, पकड़ा गया तो दी जान से मारने की धमकी

Parivesh

mp news: रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रकाश चौराहे स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला।

जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक जितेंद्र खुवानी के यहां काम करने वाला आरोपी आशीष सिंह बड़ी चालाकी से महंगे और ब्रांडेड कपड़े चुरा रहा था। चोरी का तरीका इतना अजीब था कि सुनकर हर कोई हैरान रह गया—वह शर्ट, कुर्ते और ब्लेजर जैसे कपड़ों को अपनी अंडरवियर के अंदर छिपाकर बाहर ले जाता था।

mp news: बताया जा रहा है कि आरोपी खाने या अन्य काम का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकलता और चोरी किए गए कपड़ों को ठिकाने लगा देता था। जब दुकान मालिक को स्टॉक में लगातार कमी दिखी, तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 15 अप्रैल से लगातार आरोपी की करतूत कैद मिली।

चोरी पकड़े जाने पर आरोपी ने नौकरी छोड़ दी और उल्टा मालिक को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

mp news: मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने लालच की वजह से चोरी करना कबूल किया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

MP NEWS: बुरहानपुर में गौ सम्मान रैली, गोवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *