Raipur Crime : ड्राइवर बना मास्टरमाइंड, 50 लाख गबन मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime
Raipur Crime : रायपुर  : रायपुर में करीब 50 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कंपनी का ड्राइवर कृष्णा साहू निकला, जिसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
Raipur Crime : घटना 25 अप्रैल 2026 की है, जब कंपनी का एकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन और ड्राइवर कृष्णा साहू कार में करीब 50 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। रास्ते में गीतांजली नगर के पास कृष्णा ने गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को नीचे उतार दिया और मौके का फायदा उठाकर कार सहित रकम लेकर फरार हो गया।
Raipur Crime : मामले की शिकायत के बाद खम्हारडीह पुलिस और एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि रकम को अपने साथियों और रिश्तेदारों में बांट दिया था।
Raipur Crime : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 महिला समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 49.50 लाख रुपये नकद, दो कारें और अन्य सामान जब्त किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 66.50 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी-
01. कृष्णा साहू पिता स्व. हुलास राम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला – धमतरी। हाल पता – ब्लॉक नंबर 16, मकान नं0- 25 बीएसयूपी कालोनी ढेबर सिटी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
02. कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद। हाल पता – वर्मापारा पेट्रोल पम्प के पास सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर।
03. श्रीमति सविता साहू पति स्व. दिलीप साहू उम्र 36 साल निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।
04. भुनेश्वर साहू पिता स्व. कुमार साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला- धमतरी। हाल पता- वार्ड नं0- 12 श्रीराम चौक सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
05. ओम प्रकाश साहू पिता श्री मुन्ना लाल साहू उम्र 38 साल निवासी- नीम चौक वार्ड नंबर 12 रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
06. विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग।
07. टीकम पटेल पिता लेखन पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरदी पोस्ट सेमरिया थाना नंदनीनगर जिला दुर्ग।
Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *