Indore Breaking : घर की छत पर छुपा रखें थे 40 लाख, फिर……

Parivesh

इंदौर। Indore Breaking : शहर के पॉश इलाके स्कीम नंबर 54 में मंगलवार को एक घर की छत से पुलिस को नकद 40 लाख रुपये बरामद हुए। कार्रवाई विजयनगर थाना पुलिस द्वारा की गई, जो मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने युवराज मंडलोई नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो खुद को कंस्ट्रक्शन व्यवसायी बता रहा है। पूछताछ के दौरान युवराज पुलिस को रुपये की वैधता को लेकर असंतोषजनक जवाब देता रहा।

पुलिस को आशंका है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।

विजयनगर थाना पुलिस अब आयकर और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रकम के स्रोत और इसके नेटवर्क की जांच करेगी।

बताया जा रहा है कि युवराज मंडलोई का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन इतनी बड़ी नकदी का घर में यूं छिपाकर रखा जाना संदेहास्पद है।

पुलिस जल्द ही इस मामले में हवाला या टैक्स चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच शुरू करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *