CG Crime: रायपुर में 50 लाख की लूट का पर्दाफाश: ड्राइवर ने रची साजिश, महिला समेत 7 गिरफ्तार

Sanjay Sahu

रायपुर: राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपये की लूट और गबन के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस ड्राइवर पर भरोसा कर रकम बैंक भेजी गई थी, वही इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG Crime: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 49.50 लाख रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार और वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार जब्त की है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 66.50 लाख रुपये आंकी गई है।

विश्वास का किया दुरुपयोग, बीच रास्ते से फरार
CG Crime: मामले में शिकायतकर्ता अखिलेश ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को ड्राइवर कृष्णा साहू और अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन कंपनी की रकम लेकर बैंक जा रहे थे। बैंक बंद होने के कारण दोनों वापस लौट रहे थे।

READ MORE: CG Crime: आईपीएल सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: “ऑपरेशन अंकुश” में 6 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: इसी दौरान गीतांजलि नगर स्थित भारत माता चौक के पास ड्राइवर ने गुटखा लेने का बहाना बनाकर अकाउंटेंट को कार से उतार दिया और फिर रकम से भरी कार लेकर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो गया।

पुलिस की सतर्कता से खुला राज
CG Crime: घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ खम्हारडीह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया।

परिवार और साथियों में बांटी रकम
CG Crime: पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पहले से योजना बनाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। गबन की रकम को अलग-अलग लोगों में बांट दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने एक महिला समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

READ MORE: CG NEWS : हाईकोर्ट से सांसद भोजराज नाग को राहत, ईवीएम गड़बड़ी का आरोप खारिज

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई
CG Crime: गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा साहू, कन्हैया राणा, सविता साहू, भुनेश्वर साहू, ओम प्रकाश साहू, विष्णु प्रसाद पटेल और टीकम पटेल शामिल हैं। सभी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

CG Crime: पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, जिसकी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि रायपुर पुलिस आर्थिक अपराधों के मामलों में पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *