Raigarh Police Operation Aghat : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन आघात” ने अवैध नशा कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। रविवार को रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार और कोतरारोड़ थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 47 लीटर महुआ शराब, नकदी और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है।
तमनार में दो बड़ी रेड: तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ढोलनारा डिपापारा में दबिश देकर महिला आरोपी राजकुमारी भगत (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम कसडोल कोदईडीपा में की गई, जहाँ 60 वर्षीय सोनसाय धनवार को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
कोतरारोड़ में बाइक से तस्करी नाकाम: कोतरारोड़ पुलिस ने नदेली तिराहा के पास घेराबंदी कर बाइक सवार विरेन्द्र सारथी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल (CG 11 BK 9435) से अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।











