CG NEWS : कांस्टेबल की खूंखार गर्लफ्रेंड: मां-बेटे को 32 बार मारा चाकू, एनवर्सरी के पहले पहुंच गई कांस्टेबल के घर, पहले मांगा खाना, फिर गोदा चाकू से…

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुए दिल दहला देने वाले डबल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित एसटीएफ कॉलोनी में हुई इस वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। अब जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध और आपसी विवाद मुख्य वजह थे।

CG NEWS : दो साल से चल रहा था अफेयर

CG NEWS : पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरक्षक ललितेश यादव और आरोपी युवती सरोजनी भारद्वाज के बीच पिछले दो साल से संबंध थे। युवती लगातार आरक्षक पर शादी का दबाव बना रही थी और उसके साथ रहने की जिद कर रही थी।घटना से एक दिन पहले भी युवती आरक्षक के घर पहुंची थी, जहां उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। लेकिन अगले ही दिन उसने फिर घर पहुंचकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

CG NEWS : एनिवर्सरी के दिन पहुंची घर

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, घटना के दिन आरक्षक अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर परिवार को उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी में था और टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन गया हुआ था। इसी दौरान युवती सुबह घर पहुंच गई।घर पर उस समय आरक्षक की पत्नी रीना यादव, दो बेटियां और 9 वर्षीय बेटा मौजूद थे।

CG NEWS : खाना खाने के बाद किया हमला

CG NEWS : बताया जा रहा है कि आरोपी युवती ने पहले घर में खाना मांगा। आरक्षक की पत्नी ने उसे खाना दिया। खाना खाने के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।इसी बीच, युवती ने अचानक पास में रखे चाकू से पहले सो रहे बच्चे पर हमला कर दिया और फिर महिला पर ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस के अनुसार, महिला पर 14 से अधिक और बच्चे पर 12 से ज्यादा वार किए गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS : बेटियों ने दिखाई हिम्मत

CG NEWS : हमले के दौरान घर में मौजूद बेटियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर खुद को सुरक्षित किया, जबकि दूसरी बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही।पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सौंप दिया गया।

CG NEWS : दो बेटियां घायल, एक की हालत गंभीर

CG NEWS : इस हमले में दोनों बेटियां भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज जारी है। एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS : रिश्तों की जटिलता ने लिया खौफनाक रूप

CG NEWS : यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि निजी संबंधों में पैदा हुआ तनाव और विवाद किस तरह भयावह रूप ले सकता है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट सामने लाई जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *