Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : ED का बड़ा खुलासा: छत्तीसगढ़ में धर्म प्रचार के...

CG NEWS : ED का बड़ा खुलासा: छत्तीसगढ़ में धर्म प्रचार के नाम पर करोड़ों की विदेशी फंडिंग, सियासत गरमाई

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में खुलासा हुआ है कि अमेरिका से आए पैसों का उपयोग बस्तर और धमतरी क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियों के विस्तार में किया गया।

CG NEWS : यह मामला ‘The Timothy Initiative’ नामक संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है, जो धर्म प्रचार के लिए काम करता है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह संगठन FCRA के तहत पंजीकृत नहीं है, इसके बावजूद विदेशी फंड का उपयोग किया जा रहा था।

CG NEWS : जांच के दौरान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक मिकाह मार्क को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद हुए। इन कार्ड्स के जरिए भारत के विभिन्न एटीएम से बार-बार नकदी निकाली जा रही थी, ताकि वित्तीय निगरानी से बचा जा सके।

CG NEWS : ED की कार्रवाई में सामने आया कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच लगभग 95 करोड़ रुपए भारत लाए गए, जिनमें से करीब 6.5 से 7 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ में खर्च किए गए। एजेंसी ने देशभर में छापेमारी कर 25 विदेशी डेबिट कार्ड, 40 लाख रुपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

CG NEWS : इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। विष्णुदेव साय ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस शासनकाल में हुआ।

CG NEWS : दूसरी ओर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि फंडिंग का लेन-देन भाजपा सरकार के समय हुआ है और सरकार को जवाब देना चाहिए। फिलहाल ED इस पूरे मामले को एक संगठित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क मानकर जांच कर रही है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here