cg news: Raigarh: तमनार पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टांगरघाट निवासी प्रार्थी रूपानंद राठिया ने 11 अप्रैल 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 अप्रैल की शाम वह अपनी HF Deluxe (CG 13 AH 0199) घर के पास खड़ी कर शादी कार्यक्रम में गया था। अगले दिन लौटने पर बाइक गायब मिली।
cg news: Raigarh: प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 70/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक ग्राम चिर्रामुडा में एक युवक के पास है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरभांठा चौक पर घेराबंदी कर संदेही अर्जुन सिदार (19 वर्ष) को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
cg news: Raigarh: एसएसपी शशि मोहन सिंह का बयान
“चोरी और संपत्ति से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है। आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”
CG NEWS : नशीली सिरप गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी लाइसेंस से चल रहा था अवैध कारोबार, 4 गिरफ्तार











