जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात! घर में घुसकर फायरिंग, बड़े भाई की मौत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब तीन नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस आए और लूट के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी।

परिवार को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार यह घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर की है। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया था ताकि कोई बाहर न निकल सके।

फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

हमले में बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए पहले बिर्रा अस्पताल और फिर जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है।
Read more : छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट! सरगुजा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, 95% पेट्रोल पंप सूखे

इलाके में फैली दहशत

घटना के बाद पूरे करही गांव में दहशत का माहौल है। लोग रात की इस खौफनाक वारदात से सहमे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

राजनीतिक परिवार से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि सम्मेलाल कश्यप कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टर- अजय यादव

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *