छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट! सरगुजा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, 95% पेट्रोल पंप सूखे

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई अचानक कम होने से स्थिति गंभीर हो गई है। बीपीसीएल के करीब 95 प्रतिशत पेट्रोल पंप बुधवार तक खाली हो गए, जिससे आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में हड़कंप मच गया है।

सप्लाई में कटौती से बिगड़े हालात

पेट्रोलियम कंपनियों ने सप्लाई को सीमित कर दिया है, जिसके चलते इंडियन ऑयल और एचपीसीएल के पंपों पर भी ईंधन की कमी देखी जा रही है। कई पंपों पर ऑर्डर पोर्टल तक बंद कर दिए गए हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।
Read more : ट्रंप के ‘नरक’ वाले बयान पर भड़का भारत! की तीखी टिप्पणी- अभद्र और भ्रामक

लंबी कतारें और सीमित डीजल

अंबिकापुर समेत पूरे जिले में ईंधन भरवाने के लिए लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। ट्रकों और बसों को 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं दिया जा रहा है, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ट्रांसपोर्ट और उद्योग पर असर

डीजल की कमी से कोयला खदानों में मशीनों का संचालन धीमा पड़ गया है। ट्रक और ट्रेलर खड़े होने लगे हैं, जिससे औद्योगिक गतिविधियों पर सीधा असर पड़ रहा है।

डीलर्स ने उठाई आवाज

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि शादी और खेती के सीजन के कारण मांग बढ़ी है, लेकिन सप्लाई में कटौती ने संकट पैदा कर दिया है।

कंपनियों ने घाटे का दिया हवाला

डीलर्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में नुकसान के कारण कंपनियां सप्लाई सीमित कर रही हैं। बताया जा रहा है कि डीजल पर करीब 35 रुपए और पेट्रोल पर 18-20 रुपए प्रति लीटर का घाटा हो रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *