Tuesday, June 9, 2026
37.6 C
Raipur

CG NEWS : खाकी का रसूख या गुंडागर्दी? रायगढ़ में आरक्षक की ‘वर्दी’ हुई दागदार, बेबस ग्रामीण पर बरसाए डंडे, गांव की प्यास भी रोकी!… FIR दर्ज…

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /​रायगढ़। पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कुरमापाली गांव में पुसौर थाने में पदस्थ आरक्षक डोलनारायण साव की दबंगई ने मानवता और अनुशासन को शर्मसार कर दिया है। वर्दी के नशे और राजनीतिक रसूख के अहंकार में डूबे इस आरक्षक पर न केवल एक ग्रामीण को बेरहमी से पीटने का आरोप है, बल्कि भीषण गर्मी में सरकारी बोर तोड़कर पूरे गांव को प्यासा रखने का भी कलंक लगा है।

CG NEWS : तानाशाही का तांडव : घर के सामने बैठे ग्रामीण को डंडे से पीटा – घटना 13 अप्रैल की रात की है। कुरमापाली निवासी बद्रीका साहू अपने घर के सामने शांति से बैठे थे, तभी आरक्षक डोलनारायण साव अपने साथियों के साथ वहां पहुँचा। आरोप है कि बिना किसी उकसावे के आरक्षक ने माँ-बहन की गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरक्षक ने अपनी वर्दी का धौंस दिखाया और बद्रीका साहू की कमर पर डंडे से ताबड़तोड़ 5 से 6 वार किए।

CG NEWS : ​”मैं पुलिस वाला हूँ, मेरी पत्नी सरपंच है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता!” – यह वह धमकी थी जो आरक्षक ने पीटते वक्त दी। इतना ही नहीं, जब बीच-बचाव के लिए पीड़ित की पत्नी और बेटी आईं, तो आरक्षक ने उन्हें भी नहीं बख्शा और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।

CG NEWS : जल-शत्रु बना लोकसेवक : सरकारी बोर तोड़ा, गांव में मचा त्राहि-त्राहि – आरक्षक की ‘दबंगई’ यहीं नहीं रुकी। एक तरफ ग्रामीण को लहूलुहान किया, तो दूसरी तरफ गांव की ‘नल-जल योजना’ पर हमला बोल दिया। नशे की हालत में आरक्षक और उसके साथियों ने सार्वजनिक बोर के पाइप और बिजली के तार काट दिए। इस भीषण गर्मी में जहां पानी की एक-एक बूंद कीमती है, वहां एक पुलिसकर्मी ने पूरे गांव की प्यास पर पहरा बिठा दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को सौंपा है।

CG NEWS : कलेक्टर के दखल के बाद FIR, अब निलंबन की मांग – मामला जब तूल पकड़ने लगा और कलेक्ट्रेट मयंक चतुर्वेदी के संज्ञान में आया, तो उनके कड़े निर्देश पर कोतरा रोड पुलिस ने चुप्पी तोड़ी। आरोपी आरक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 296, 351(3),115(2) के तहत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

CG NEWS : ग्रामीणों का आक्रोश : एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पूरे गांव में आरक्षक को निलंबित (Suspend) करने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का स्पष्ट तर्क है कि यदि आरोपी पुलिस में पदस्थ रहा, तो वह गवाहों को डरा सकता है और जांच को प्रभावित कर सकता है।

CG NEWS : अनसुलझे सवाल : सरकारी संपत्ति को नुकसान पर चुप्पी क्यों? – हैरानी की बात यह है कि मारपीट के मामले में तो FIR हो गई, लेकिन शासकीय संपत्ति (बोर) को तोड़ने के मामले में पुलिस अभी भी ‘जांच जारी है’ का राग अलाप रही है। क्या एक पुलिसकर्मी द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाना अपराध की श्रेणी में नहीं आता? या फिर विभागीय साठगांठ आरोपी को बचाने का रास्ता खोज रही है?

CG NEWS : ​बड़ी बात : एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जहां रायगढ़ पुलिस अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है, वहीं डोलनारायण साव जैसे कर्मचारी विभाग की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘वर्दीधारी दबंग’ पर निलंबन की गाज गिराता है या जांच के नाम पर खानापूर्ति होती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories