MP News: इंदौर में पुरानी रंजिश पर घर में पथराव, CCTV में कैद वारदात; पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा

Rahul Goshwami

MP News: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर पथराव का मामला सामने आया है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही भागीरथपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें पुलिस जांच में शामिल कर रही है।

एसीपी रुबीना मेजबानी ने बताया कि फरियादी जितेंद्र पंथी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

MP News: वहीं, क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

MP News: Gwalior: आत्मदाह की धमकी से हड़कंप, कलेक्ट्रेट परिसर में महिला का विरोध

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *