M.P News : ग्वालियर में हिट-एंड-रन, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कोचिंग के बाहर छात्र को को उछाला, CCTV में कैद घटना

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर के विनय नगर स्थित 100 फुटा रोड पर एक खतरनाक हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है। कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पार कर रहे एक छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

स्विफ्ट कार की टक्कर से उछला छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेज गति से आई और पैदल चल रहे छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र लगभग 2 फुट उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा।

CCTV में कैद हुई घटना

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
Read more : इंदौर में मामूली विवाद पर युवक ने जहर खाकर दी जान, एयरपोर्ट रोड पर पेचकस से हमला

बाल-बाल बची छात्र की जान

गनीमत रही कि छात्र इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और उसकी जान बच गई। हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर कोचिंग और स्कूलों के आसपास सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग उठने लगी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *