निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को फिलहाल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह सीजफायर कितने समय तक लागू रहेगा।
पाकिस्तान की भूमिका का दावा
ट्रम्प के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की थी, ताकि वहां एक साझा और ठोस प्रस्ताव तैयार किया जा सके। इसी आधार पर अमेरिकी सेना को फिलहाल कार्रवाई रोकने का आदेश दिया गया है।
Read more : C.G News :नारायणपुर में अनोखी घटना! तोते के लिए फायर ब्रिगेड, पानी की बर्बादी पर हंगामा
अमेरिका का सख्त रुख भी जारी
ट्रम्प ने साफ किया है कि भले ही अस्थायी रूप से हमले रोके गए हैं, लेकिन अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार स्थिति में रहेगी। साथ ही ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी।
पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। UK और फ्रांस ने 30 देशों की बैठक बुलाई है, जो लंदन में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा होगी।
कूटनीतिक हलचलों में बदलाव
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा टाल दी गई है। वहीं हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।
फ्रांस की प्रतिक्रिया
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका की नाकेबंदी नीति पर सवाल उठाते हुए इसे रणनीतिक गलती बताया है। उनका कहना है कि इससे ईरान के रुख में बदलाव देखने को मिला है।











