CG NEWS :ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार, 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रायगढ़ लाए जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो 170 ग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन और मोबाइल सहित कुल लगभग 15 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

CG NEWS :मामले की कार्रवाई के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा से एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में खपाया जाना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बंगुरसिया ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 13 AZ 4603 को रोका। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डोल नारायण साहू (27 वर्ष), नीलकमल साव (24 वर्ष) और आशीष कुमार सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया।

CG NEWS :पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 36 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है, इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत लगभग 12 लाख रुपये) एवं एक विवो वाई-35 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जुमला जब्ती की कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर तीनों मिलकर उसकी बिक्री करते थे और प्राप्त रकम को आपस में बांटते थे।

CG NEWS :पुलिस ने इस मामले में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG NEWS :एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन ओर एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रूपराम पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, नवीन शुक्ला, सुशील मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CG NEWS :गिरफ्तार आरोपी

01. डोल नारायण साहू पिता निर्मल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
02. नीलकमल साव पिता दुखीराम साव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
03. आशीष कुमार सिंह पिता बृजेश सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़

CG NEWS :जब्त मशरूका
1. 36 किलो 170 ग्राम गांजा (कीमती करीब 3,50,000 रुपये)
2. सफेद कार क्रमांक CG 13 AZ 4603 (कीमती करीब 12,00,000 रुपये)
3. मोबाइल फोन विवो Y-35 (कीमती करीब 10,000 रुपये)
कुल जुमला कीमत: 15,60,000 रुपये

CG NEWS :एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

CG NEWS : “नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस प्रकार के संगठित अपराधों में संलिप्त हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *