CG BREAKING : राइस मिल में भीषण आग: धान और बारदाना जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Sanjay Sahu
CG BREAKING

CG BREAKING : कांकेर : कांकेर जिले के कुलगांव स्थित एक राइस मिल में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक हो गया।

CG BREAKING : सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। राइस मिल के मालिक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की जा रही है।

CG BREAKING : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का सटीक आंकलन अभी नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धान के बोरों में लगी भीषण आग दिखाई दे रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *