unique wedding : अनोखी शादी: दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे की हुई विदाई, विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Sanjay Sahu
unique wedding

unique wedding : अंबिकापुर : अंबिकापुर (सरगुजा) में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां परंपराओं से हटकर दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। इस विवाह में कई रस्में उलट रहीं, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

unique wedding : जानकारी के मुताबिक, दुल्हन देवमुनि एक्का बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंचीं। मसीही रीति-रिवाज से संपन्न इस शादी में कन्यादान की जगह ‘वरदान’ की रस्म निभाई गई। सबसे खास बात यह रही कि शादी के बाद दूल्हे की विदाई हुई और वह भावुक होकर रो पड़ा।

unique wedding : बताया जा रहा है कि दुल्हन के परिवार में कोई बेटा नहीं है। उनके पिता मोहन एक्का किसान हैं और परिवार में चार बेटियां हैं। ऐसे में उन्होंने यह निर्णय लिया कि दूल्हे को अपने घर लाकर बेटे की तरह रखा जाएगा। इसी वजह से दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची।

unique wedding : दुल्हन के पिता का कहना है कि यह फैसला उनके परिवार की जरूरत को देखते हुए लिया गया। भले ही यह परंपरा से अलग हो, लेकिन उनके लिए यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी पूरी तरह उनके रीति-रिवाजों के अनुसार हुई और इसमें दहेज का लेन-देन नहीं किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *