Raipur Crime : नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवक मौके से फरार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : नवा रायपुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर डिवाइडर के ऊपर जा फंसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Raipur Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार युवक काफी तेज गति से वाहन चला रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने पर गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Raipur Crime : घटना के बाद कार में सवार युवक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है।

Raipur Crime : बताया जा रहा है कि युवक Skoda Auto की कार में सवार थे। पुलिस को इस घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *