C.G News : मेंटेनेंस के बाद खारून ब्रिज खुलने के दूसरे दिन हादसा! ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : खारुन नदी ब्रिज पर मेंटेनेंस कार्य के बाद गुरुवार रात इसे खोला गया था, लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

दुर्ग से रायपुर जाने वाले मार्ग पर दोपहर करीब 1 बजे काली पल्सर बाइक (MP65 ME 8516) को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक (CG04 PQ 8262) ने जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग घटना से स्तब्ध रह गए।
Read more : भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का बड़ा विस्तार, 13 हजार वर्ग किमी में फैलेगा नया ढांचा, नोटिफिकेशन जारी

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुपेला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेजा गया। मृतक की पहचान आरिफ रजा मंसूरी के रूप में हुई है।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लापरवाही पर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *