इंदौर में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 635 किलो सामान जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हीना इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। जांच के दौरान सामने आया कि यहां बोरिंग के पानी का इस्तेमाल कर पेप्सी और लस्सी जैसे पेय पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। यह स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

ऑरेंज बेवरेज का उत्पादन बंद

कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके से 635 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। साथ ही ऑरेंज बेवरेज के प्रोडक्शन को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Zepto वेयरहाउस में भी मिली गड़बड़ी

खाद्य विभाग की टीम ने Zepto के वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई में कमी और नियमों का उल्लंघन पाया गया। इससे फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 17 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संस्थानों पर और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

कलेक्टर का सख्त संदेश

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories