Raipur Crime : रायपुर में 7 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में पुलिस ने एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 7 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 28 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान सौरव ठाकुर के रूप में हुई है।

Raipur Crime : पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेडिसिन अस्पताल के पास नशा बेचने की कोशिश में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चिट्टा मिला।

Raipur Crime : राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। अधिकारियों का कहना है कि जांच में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories