mp news: गोविंदपुरा में कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Parivesh

mp news: गोविंदपुरा स्थित बिजली कार्यालय के खेल मैदान में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों, आउटसोर्स कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों की एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

MP News: Singrauli: अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, बस स्टैंड और पुरानी मंडी से हटाई गईं दुकानें

इस संबंध में जानकारी देते हुए संदीप त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं अन्य संबंधित मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद समस्याओं का निराकरण न होना कर्मचारियों में गहरी नाराजगी का कारण बन रहा है।

mp news: संदीप त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और चरणबद्ध आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।

जनसभा में यह भी बताया गया कि इस प्रदर्शन में प्रदेश के सभी 52 जिलों से कर्मचारी शामिल हुए, जिससे कर्मचारियों की एकजुटता और आंदोलन की व्यापकता साफ नजर आई। उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से तत्काल सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

mp news: कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने एकजुट रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *