इंदौर में पुलिस कमिश्नर की इन्फ्लूंसर मीट, शहर हित में कंटेंट पर जोर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सैकड़ों सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने इन्फ्लूंसर को शहर हित में सकारात्मक और जिम्मेदार कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित किया।

इन्फ्लूंसर को दिए खास टॉपिक्स

बैठक में पुलिस कमिश्नर ने साइबर क्राइम, ट्रैफिक मैनेजमेंट और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर कंटेंट तैयार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज एक सशक्त माध्यम है, जिससे सही जानकारी तेजी से आम लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।

अच्छे क्रिएटर्स का सम्मान

इस मौके पर उन सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने अपने प्लेटफॉर्म का सकारात्मक उपयोग कर समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

गलत उपयोग पर सख्ती का संदेश

पुलिस कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने इन्फ्लूंसर से जिम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाने की अपील की।

सोशल पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

इंदौर पुलिस सोशल पुलिसिंग और कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत इन्फ्लूंसर को जोड़कर शहर में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। बैठक में एक प्रजेंटेशन के माध्यम से यह भी बताया गया कि कैसे सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों तक जरूरी संदेश पहुंचाए जा सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories