CG NEWS : घरघोड़ा कांग्रेस की निष्क्रियता पर बड़े सवाल, क्या संगठन लगातार हो रहा कमजोर

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा। घरघोड़ा ब्लॉक में कांग्रेस संगठन की स्थिति को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय राजनीतिक हलकों और कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा तेज है कि पार्टी की ब्लॉक इकाई पिछले कई महीनों से पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रही है। न कोई बड़ा जनआंदोलन, न संगठनात्मक बैठक, न सामाजिक कार्यक्रम और न ही जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई प्रभावी अभियान देखने को मिला है। इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार गिरता जा रहा है और आम समर्थकों के बीच भी निराशा का माहौल बन रहा है।

CG NEWS : जिस संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, उसी घरघोड़ा ब्लॉक में अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण दिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना कई सवाल खड़े करता है। इसे संगठन की सुस्ती, स्थानीय नेतृत्व की उदासीनता और जमीनी कार्यकर्ताओं से बढ़ती दूरी के रूप में देखा जा रहा है।

CG NEWS : राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक पकड़ लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं को दिशा देने, जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने और लगातार सक्रिय रहने की जो जिम्मेदारी स्थानीय इकाई की होती है, वह लंबे समय से दिखाई नहीं दे रही। यही वजह है कि नए लोग जुड़ने के बजाय दूरी बना रहे हैं, जबकि पुराने कार्यकर्ताओं में उत्साह कम होता जा रहा है।

CG NEWS : चिंता की बात यह है जिस समय विपक्षी दल लगातार अपने संगठन को मजबूत करने, बैठकों और जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय बने हुए हैं, उस समय घरघोड़ा में कांग्रेस की यह निष्क्रियता आने वाले चुनावी समीकरणों पर सीधा असर डाल सकती है। यदि समय रहते संगठन को सक्रिय नहीं किया गया, तो इसका नुकसान भविष्य में और अधिक गहरा हो सकता है।

CG NEWS : अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार कमजोर हो रहे संगठन, महत्वपूर्ण आयोजनों से दूरी और कार्यकर्ताओं की बढ़ती नाराज़गी को देखते हुए क्या पार्टी नेतृत्व ब्लॉक स्तर पर जवाबदेही तय कर संगठन में नई सक्रियता लाने के लिए ठोस कदम उठाएगा?

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories