BIG ACCIDENT : फतेहगढ़ साहिब बस हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 25 घायल

Sanjay Sahu
BIG ACCIDENT

BIG ACCIDENT : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

BIG ACCIDENT : बताया जा रहा है कि बस में 35 से 40 श्रद्धालु सवार थे, जो आनंदपुर साहिब से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसा बस्सी पठाना इलाके के पास हुआ, जहां अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

BIG ACCIDENT : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के वक्त जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

BIG ACCIDENT : घायलों ने बताया कि बस का एक टायर फटने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद शुरुआती समय में एंबुलेंस की कमी भी सामने आई, जिसके चलते कुछ घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।

BIG ACCIDENT : पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। शुरुआती जांच में वाहन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का विस्तृत पता लगाया जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *