Vedanta plant accident : सक्ती वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 35 लाख मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन

Sanjay Sahu
Vedanta plant accident

Vedanta plant accident : सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। हादसे में 34 मजदूर झुलसे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

Vedanta plant accident : धमाका इतना तेज था कि पूरे प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

Vedanta plant accident : घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मुआवजे का ऐलान किया है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक देने की बात कही गई है। साथ ही मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है।

Vedanta plant accident : गंभीर रूप से घायल मजदूरों का इलाज रायपुर के कालड़ा अस्पताल में जारी है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन राहत और उपचार कार्यों के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *