Tuesday, September 1, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: गन्नई में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एंबुलेंस और पुलिस व्यवस्था...

MP News: गन्नई में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एंबुलेंस और पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना

MP News:बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के गन्नई गांव में 40 वर्षीय आदिवासी युवक बनवारी लाल बियार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे बनवारी लाल अपने घर पर थे, तभी आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

MP News: निजी अस्पतालों पर कार्रवाई अधर में, वंदना हॉस्पिटल को लेकर उठे गंभीर सवाल

इलाज से पहले ही टूटी सांस
घायल अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल वैढ़न रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। घंटों इंतजार के बाद निजी वाहन से ले जाते समय अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की देर से सक्रियता पर उठे सवाल
घटना शाम में हुई, लेकिन आरोप है कि बरका चौकी प्रभारी को रात 9 बजे तक इसकी जानकारी नहीं थी। परिजनों द्वारा डायल 112 को सूचना देने के बाद पुलिस हरकत में आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक द्वारा पूर्व में विवाद की शिकायत भी की गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 सरई थाना प्रभारी की तत्परता
मामले की सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। उनकी सक्रियता से क्षेत्र में तनाव की स्थिति को काबू में रखा जा सका।

MP News: घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती और घायल को समय पर एंबुलेंस मिल जाती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here