MP News: सिंगरौली में भीषण आग, गेहूं के ढेर से उठी लपटों ने घर को घेरा

Rahul Goshwami

MP News:
सिंगरौली जिले में आगजनी की एक भीषण घटना सामने आई है, जहां गेहूं के ढेर में लगी आग ने देखते ही देखते एक घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

MP News: Indore: अच्छे व्यवहार पर मिली आजादी, इंदौर जेल से 6 कैदी रिहा
MP News:
घटना सिंगरौली जिले के गहीलगढ़ पूर्व क्षेत्र की है। यहां राजेश वर्मा के घर के पास रखे गेहूं के ढेर में अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन तेज हवाओं के चलते कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया।

MP News:
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में बने मकान तक पहुंच गईं और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा कूलर, टीवी और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

MP News: Indore: इंदौर में हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी, कांग्रेस अध्यक्ष का अकाउंट हैक कर ठग सक्रिय
MP News:
आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
MP News:
सूचना मिलते ही विंध्य नगर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।
MP News:
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *